Header Ads

झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं ?अभी ट्राय करें ये 5 घरेलू उपाय !

Haircare Tips For Dry Soft Silky :क्या आपके बाल झाड़ू  जैसे नजर आने लगे हैं। और बालों को छूने से बेजान और सूखे लगने लगे हैं।अगर ऐसी बात है। तो आपको अपने बालों की बनावट को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाने होंगें। जिससे आपके बाल हेल्दी होंगें। इसके लिए आपको सबसे पहले बालों को हाइड्रेट करने के लिए  ऑयलिंग करने की जरूरत है। इसके अलावा बालों में ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाने के लिए आपको बालों को भरपूर पोषण देना होगा। ऐसे में आपको इन ड्राई बालों के लिए कुछ नेचुरल उपाए कर सकते हैं। इस लेख में आपको ऐसे ही नेचुरल उपाय के बारे में बताया गया है। जिससे आपको झाड़ू जैसे बालों को नेचुरली सिल्की शाइनी बनाने में मदद मिल सके। 

झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं?
Vitamin's For Dry Soft Silky Hair:झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं ?

झाड़ू जैसे बालों को सॉफ्ट और सिल्की कैसे बनाएं :How To Make Dry Hair Soft And Silky ! 

अगर आप भी ड्राई और रूखे -सूखे ,बेजान बालों से परेशान हैं ,तो ये सही समय है। जब आप अपने बालों की सही देखभाल करें। अक्सर पोषण की कमी और धूल-प्रदूषण बालों की खूबसूरती छीन लेते हैं। लेकिन यहां कुछ घरेलू उपाय हैं ,जो बालों में नमी लौटा सकते हैं। और बालों को सॉफ्ट ,सिल्की और चमकदार बनाते हैं। 

1. एलोवेरा जेल के फायदे 

एलोवेरा जेल के फायदे


एलोवेरा जेल अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। नहाने से पहले बालों पर एलोवेरा जेल लगा लें। 30 मिनिट बाद बालों को धो लें। एक ही बार इस्तेमाल से बाल स्मूद और शाइनी हो जायंगें ,और फ्रिज़ीनेस कम होगी। 

2. दही और शहद 

दही और शहद का हेयर मास्क

इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए 3 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस हेयर पैक को बालो जड़ो से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। इसे 30 से 40 मिनिट तक लगा कर रखें। इससे आपके बाल सोफ्ट और शाइनी बनते हैं। इसे आप हफ्ते एक बार लगा सकते हैं। 

3. अंडा और नारियल तेल 

अंडा और नारियल तेल का हेयर मास्क

अंडा में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है ,जो की बालों की बनावट और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक अंडे में थोड़ा नारियल मिलकर अच्छे से फेंट लें। फिर इसे बालों में 30 मिनिट तक लगा कर रखें। फिर नार्मल पानी से धो लें। पहली बार इस्तेमाल करने से आपके बाल सॉफ्ट ,सिल्की और शाइनी नजर आयंगें। 

4. नारियल तेल और एलोवेरा जेल  

नारियल तेल और एलोवेरा जेल का हेयर मास्क

नारियल तेल और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन बालो के लिए बेहद ही आसान और कारगर उपाय है। इससे बालों की ड्राईनेस कम हो जाती है। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। नहाने से आधे घंटे पहले लगा लें। फिर बालों को धो लें। जब बाल धोएं इस मास्क को लगा लें। फिर देखें आपके बाल कैसे रूखे -सूखे से सॉफ्ट और सिल्की बालों में बदल जायंगें। 

5. केला और शहद 

केला और शहद का शहद का हेयर मास्क

केला में पोटेशियम  और विटामिन का अच्छा स्रोत होता है। जो बालों के विकास और मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आपके बाल ड्राई हैं ,तो आप एक पके हुए केले मैश करें ,शहद और निम्बू मिला लें। फिर इसे 15 से 30 मिनिट तक लगा कर रखें। फिर बालों को धो लें। इसे आप हफ्ते एक बार लगा सकते हैं। इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जायँगे। 

 निष्कर्ष (conclusion )

इन उपायों को आजमाकर आप भी अपने झाड़ू जैसे बालों को सिल्की और शाइनी बना सकते है। इसके लिए बस आपको इन उपायों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना होगा। इसके साथ -साथ आप संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पिएं। 

👇अगर आपको ये हेयर केयर टिप्स पसंद आएं हों ,तो हमें कमेंट बॉक्स कमेंट करें !😊

Blogger द्वारा संचालित.